फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Fri, 26 Dec 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ चंबा के अध्यक्ष तेजेंद्र विक्रम के नेतृत्व में महासचिव राजेश कुमार देवल, जिला कार्यकारिणी सदस्य और विभिन्न शिक्षा खंडों के प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। तेजेंद्र ने बताया कि न्यू कॉम्प्लेक्स/क्लस्टर सिस्टम के तहत एक प्रधानाचार्य के अधीन 15-20 विद्यालय होने से प्रशासनिक नियंत्रण और संचालन बाधित होगा।
विज्ञापन

कार्यक्षेत्र बढ़ने से शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। वर्तमान में 141 ब्लॉक कार्यालयों से प्राथमिक शिक्षा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। न्यू कॉम्प्लेक्स प्रणाली लागू होने से यह व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा 8,000 से अधिक मल्टी-टास्क वर्कर्स और लिपिक वर्ग भी इस प्रणाली से नाराज हैं।
तेजेंद्र ने कहा कि जेबीटी से पदोन्नत एचटी, सीएचटी और बीईईओ की शक्तियां सीमित की जा रही हैं। इससे लगभग 20,000 कार्यरत और 30,000 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षक असंतुष्ट हैं। संघ ने साथ ही चेतावनी दी कि मिड-डे मील योजना में बदलाव से सरकारी मानकों का उल्लंघन होगा और हजारों एमडीएम वर्कर्स की नौकरियां संकट में पड़ेंगी। इस योजना से 22,000 से अधिक एमडीएम वर्कर्स असंतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें