फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर-पांगी की चोटियों पर 10 सेंटीमीटर तक हिमपात

Fri, 09 Oct 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर/पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी की ऊंची चोटियों पर वीरवार शाम ताजा हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। भरमौर की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश कैलाश सहित कुगति, चोविया, खंपरांस और तुंदा की ऊंची चोटियों पर करीब 10 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई।
विज्ञापन

वहीं, पांगी की ऊपरी पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हुआ है। इससे दोनों क्षेत्रों में शीतलहर का असर बढ़ गया है।
ताजा बर्फबारी के बाद ऊंची पर्वत शृंखलाएं बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम के समय ठंड अधिक महसूस होने लगी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्दियों की आहट तेज हो गई है।
मणिमहेश कैलाश और आसपास की चोटियों पर बर्फ जमने से प्राकृतिक नजारे भी बदल गए हैं। पांगी की ऊपरी पहाड़ियों में हिमपात के बाद ठंडी हवाओं का असर बढ़ा है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए पहाड़ी रास्तों पर आवाजाही करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें