फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक टू फेज में सरकार ने दी कुछ रियायतें, कोरोना खत्म हो चुका ये भ्रम न पाले लोग,

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जिले में अनलॉक टू में भी सरकार के आदेशों के बाद जरूर कुछ रियायतें दी गई हैं। मगर बाहर से आने वालों पर बंदिशें अभी भी जारी रहेगी।
उपायुक्त ने शनिवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर कोरोना संक्रमित मरीज सामने आएंगे वहां पर लॉकडाउन जारी रहेगा। इसके अलावा पहले की तरफ ही कर्फ्यू में ढील जारी रहेगी। लोगों को प्रशासन ने जारी किए निर्देशों का पालन करना होगा।
पूजा स्थल खुलने और टूरिज्म को लेकर एसओपी आने के बाद ही इसके तहत स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश में टूरिज्म पूरी तरह से नहीं खुला है। सरकार ने आर्थिकी को देखते हुए कोविड-19 को लेकर जारी की गई सावधानियों के साथ कुछ रियायतें दी गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इसका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। अगर कोई बाहरी व्यक्ति रेड जोन क्षेत्र से जिले में आना चाहता है, तो उसे रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके अलावा पर्यटकों को भी पांच दिन रहने की छूट रहेगी।
बशर्ते उन्हें जारी नियमों का पालन करना होगा। हालांकि पर्यटकों को 72 घंटे पूर्व टेस्ट के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। पहले की तरह ही रजिस्ट्रेशन फार्म भरने के बाद ही रेड जोन से आने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटीन और ग्रीन जोन से आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्य करवाने के लिए विभाग बाहरी राज्यों से लेबर मंगवा सकता है। बशर्ते लेबर की समुचित तरीके से रजिस्ट्रेेशन होगी।
सेना के जवानों को कार्ड के आधार पर प्रवेश
सेना, पैरामिल्ट्री फोर्स और अन्य सेना के जवान जिले में कार्ड के आधार पर प्रवेश कर सकेंगे। लेकिन, उन्हें अपने घरों में रह कर होम क्वारंटीन नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन क्लास देने वालों को भी मास्क जरूरी
किसी प्रकार की परीक्षा के लिए छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता के साथ बाहर जाना चाहते हैं तो वे जा सकते हैं। बशर्ते उन्हें 48 घंटे में वापिस लौटना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन क्लासें देने वाले अध्यापकों को भी मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।
मिंजर मेले के आयोजन को जल्द होगी बैठक
मिंजर मेले के आयोजन को लेकर जल्द ही बैठक आयोजित होगी। इसमें मिंजर मेले के आयोजन करने या न करने को लेकर विचार-विर्मश किया जाएगा।
इसके साथ ही मिंजर मेले के न होने पर सामाजिक दूरी की अनुपालना करते हुए परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना करने चर्चा की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें