चंबा-तीसा मार्ग पर काली माता मंदिर के पास खाई से अज्ञात शव को रस्सी के सहारे निकालने में जुटे अ
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर राजपुरा पंचायत के तहत आते काली माता मंदिर के पास खाई से एक नेपाली मूल के व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मार्ग से होकर आवाजाही कर रहे लोगों ने खाई में शव गिरा देखकर पुलिस को इसके बारे में सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों के सहारे शव को बांधकर सड़क तक पहुंचाया। यहां से उसे एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। शव को शवगृह में पहचान करने के लिए रखवाया गया है। अग्निशमन विभाग की टीम में महबूब खान, अरुण कुमार, कमल किशोर, जाकिर हुसैन आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग पर खाई में गिरे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है जिसे पहचान के लिए शवगृह में रखवाया गया है। नेपाली मूल के इस व्यक्ति की उम्र करीब 48 साल है।