फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश : अंडर-19 खिलाड़ियों की डाइट मनी महज 120 रुपये, पौष्टिक भोजन जुटाना स्कूलों के लिए चुनौती

Sun, 23 Aug 2026 02:03 PM IST
Ankesh Dogra पंकज सलारिया, चंबा।

सार

चंबा में स्कूल स्तर की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के लिए निर्धारित डाइट मनी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। तीन समय के भोजन के लिए महज 120 रुपये की राशि में नाश्ता, दोपहर और रात का खाना उपलब्ध करवाना मेजबान स्कूलों के लिए चुनौती बन गया है। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी योगेश चौणा ने कहा कि सरकार आर्थिक सहयोग करे तो खिलाड़ियों को बेहतर पौष्टिक भोजन दिया जा सकता है। अंडर-14 खिलाड़ियों को 250 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में स्कूल स्तर की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं में पहुंचने वाले खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं, लेकिन उनके लिए पर्याप्त पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करना चुनौती बनी हुई है। खिलाड़ियों के लिए तीन समय के भोजन की व्यवस्था करने के लिए महज 120 रुपये डाइट मनी निर्धारित है। मेजबान स्कूल प्रबंधन के लिए महंगाई के दौर में मात्र 120 रुपये में खिलाड़ियों को भरपेट भोजन उपलब्ध आसान नहीं है। उन्हें सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना उपलब्ध करवाना होता है।

विज्ञापन


सीमित डाइट मनी में मेजबान स्कूल प्रबंधन को भोजन की मात्रा और गुणवत्ता के बीच संतुलन बनाना पड़ रहा है। खास यह है कि डाइट मनी की व्यवस्था स्कूलों को अपने स्तर पर करनी पड़ती है। सरकार से पर्याप्त आर्थिक सहायता नहीं मिलती। ऐसे में कई स्कूल स्थानीय स्तर पर सहयोग लेकर या अपने उपलब्ध संसाधनों से खिलाड़ियों के भोजन का प्रबंध कर रहे हैं। अंडर-19 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए डाइट मनी की व्यवस्था सरकार की ओर से नहीं की गई है। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी योगेश चौणा ने बताया कि 120 रुपये डाइट मनी स्कूल प्रबंधन की ओर से ही दी जाती है। सरकार इसमें सहयोग करे तो खिलाड़ियों को बेहतर पौष्टिक खाना मिलेगा।

अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए 250 रुपये डाइट मनी
एक तरफ जहां स्कूल स्तर के अंडर-19 खिलाड़ी 120 रुपये में तीन समय का खाना खाने को मजबूर हैं। अंडर-14 वर्ग के बच्चों को सरकार तीन समय के लिए प्रति खिलाड़ी 250 रुपये की राशि दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें