चंबा चौगान में इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान गोल करने के लिए भिड़ते ऊना ओर दौलतपुर चौ
चंबा। चंबा के ऐतिहासिक चौगान में चल रही इंटर कॉलेज फुटबाल प्रतियोगिता का तीसरा दिन राजकीय महाविद्यालय ऊना, महाविद्यालय दौलतपुर चौक, डीएवी कांगड़ा और खड्ड महाविद्यालय के नाम रहा। तीसरे दिन पहला मुकाबला ऊना कॉलेज और अंब कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें ऊना ने 4-0 से धमाकेदार जीत हासिल की।
दूसरा मुकाबला राजकीय महाविद्यालय सोलन और महाविद्यालय दौलतपुर चौक के बीच खेला गया। इसमें दौलतपुर चौक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल दागा, जबकि सोलन की टीम खाता भी नहीं खोल सकी।
महाविद्यालय सीमा और डीएवी के बीच खेला गया। इसमें डीएवी कांगड़ा के खिलाड़ियों ने तीन गोल दागे। वहीं, सीमा कॉलेज के खिलाड़ियों मात्र एक गोल दागा। अगला मुकाबला महाविद्यालय खड्ड और महाविद्यालय पांवटा साहिब के बीच खेला गया। जिसमें खड्ड की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे, जबकि पांवटा साहिब महाविद्यालय की टीम खाता भी नहीं खोल सकी।