फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 10 महीने से सीएचसी चूड़ी में धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन

Sun, 01 Nov 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के लिए 60 से 70 किलोमीटर दूर चंबा जाने को मजबूर मरीज, विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चूड़ी में स्वीकृत अल्ट्रासाउंड मशीन 10 महीने बाद भी स्थापित नहीं हो पाई है। इसके चलते क्षेत्र के मरीजों को इस सुविधा के लिए जिला मुख्यालय चंबा की दौड़ लगानी पड़ रही है।
गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 60 से 70 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। वहीं, कई लोगों को निजी स्वास्थ्य केंद्रों में महंगे दाम पर जांच करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत लोथल के पूर्व वार्ड सदस्य एवं चूड़ी-धरवाला निवासी संजय राजपूत ने चंबा में भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सीएचसी चूड़ी के अंतर्गत दर्जनों पंचायतें आती हैं। ऐसे में यहां अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध करवाना जरूरी है। उन्होंने विधायक से एक सप्ताह के भीतर मशीन स्थापित करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देने की मांग की। विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि वह इस संबंध में जल्द मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से मुलाकात करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर मामला स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें