फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू

Mon, 20 Apr 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
नागरिक चिकित्सालय डलहौजी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ करते विस अध्यक्ष कुलदीपसिंह पठानि
विज्ञापन
विस अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, एसडीएम दफ्तर के पास प्रेस कक्ष का भी उद्घाटन
विज्ञापन

बोले- सरकार ने तीन वर्षों में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए उठाए ठोस कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को नागरिक चिकित्सालय डलहौजी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान एसडीएम कार्यालय के समीप प्रेस कक्ष का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पठानिया ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में तीन वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं के विस्तार के साथ आधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित आवश्यक मशीनरी एवं उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है। जिले का उल्लेख करते हुए कहा कि तीन वर्षों के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत एवं सड़क नेटवर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। विस अध्यक्ष ने कहा कि नागरिक चिकित्सालय डलहौजी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों के साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 190 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष का इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें