फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चिट्टा के साथ जम्मू के दो युवक पकड़े

Sat, 05 Aug 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। जम्मू-कश्मीर के दो युवकों को पुलिस ने चुवाड़ी में चिट्टा के साथ पकड़ा है। चुवाड़ी पुलिस जब शनिवार को हटली-द्रम्मण रोड के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी जम्मू-कश्मीर के नंबर की कार पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस कार सवारों से पूछताछ करने के लिए आगे बढ़ी तो कार में सवार युवकों ने एक बंद लिफाफा बाहर फेंक दिया और पुलिस के सवालों से बचने के लिए वहां से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने सबसे पहले युवकों को दबोचा।
विज्ञापन

उसके बाद उनके फेंके गए लिफाफे की जांच की। जांच करने पर लिफाफे में पुलिस को 5.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। कार में सवार नितिन शर्मा निवासी गांव डाकघर पलौड़ा जिला जम्मू और करणवीर सिंह निवासी गांव एवं डाकघर फलोड़ा तहसील जिला जम्मू को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें