बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर ढुंढियारा रेन शेड के समीप स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो युवकों को 6.39 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान आकाश कुमार (28) निवासी वार्ड नंबर-4 बनीखेत और सौरव (31) निवासी बनीखेत के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना डलहौजी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एसटीएफ नॉर्दर्न रेंज कांगड़ा की टीम चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ढुंढियारा रेन शेड के पास दो संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 6.39 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ की गई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। संवाद