फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुठेड़ में दो मंजिला मकान राख, परिवार के सिर से छिनी छत

विज्ञापन
कलमला पंचायत के कुठेड में अ​ग्निकांड की भेंट चढ़ा मकान। जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। लिल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलमला के कुठेड़ गांव में बुधवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड में दो मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से मकान में रखा राशन, कपड़े, घरेलू सामान और जीवनभर की जमा पूंजी भी नष्ट हो गई। इस घटना में प्रकाश पुत्र ज्ञानू का परिवार बेघर हो गया है। अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के पटवारी ने प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे प्रकाश के मकान में अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के सभी सदस्य मकान की निचली मंजिल में सो रहे थे। मकान की ऊपरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाजें सुनकर प्रकाश, उनकी पत्नी और चार बच्चे (तीन बेटे और एक बेटी) आनन-फानन में घर से बाहर निकल आए। बाहर पहुंचकर उन्होंने देखा कि आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया था। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर और मिट्टी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा मकान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से घर में रखा सामान भी नष्ट हो गया। अब परिवार के पास केवल तन पर पहने कपड़े ही बचे हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान विपिन सरस्वती ने पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम और राजस्व विभाग के पटवारी नरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी। साथ ही रहने की व्यवस्था के लिए परिवार को उनके चाचा के मकान में शिफ्ट करवाया गया। उधर, पंचायत प्रधान विपिन सरस्वती ने बताया कि प्रभावित प्रकाश मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से परिवार को उचित आर्थिक सहायता और पुनर्वास के लिए हरसंभव मदद देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें