फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक साथ जलीं दो चिताएं, भजोत्रा पंचायत ने खो दिए युवक

Mon, 15 Dec 2025 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। जम्मू-कश्मीर के थेनाला के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने भजोत्रा पंचायत को गहरे शोक में डुबो दिया। पोस्टमार्टम करवा घर पहुंचे दो युवकों के शवों को देख चीखो-पुकार मच गई। परिवार के सदस्य भी अपने जिगर के टुकड़ों को सफेद कफन में लिपटा देख आंसू नहीं रोक पाए। महिलाएं बेहोश हो गईं। गांव की अन्य और परिवार की महिलाएं एक-दूसरे को ढांढस बंधाती नजर आई। हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दोनों की शव यात्रा निकाल कर पैतृक श्मशानघाट में एक साथ दो चिताएं जलीं। दृश्य ऐसा था, जिसे देख हर आंख नम हो गई। जहां कभी हंसी-खुशी गूंजती थी, वहां आज सन्नाटा और चीखें थीं। पंचायत ने अपने दो ऐसे बेटे खो दिए, जो परिवारों की उम्मीद और भविष्य की पहचान थे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से कार रिपेयर करवा कर घर लौट रहे चार युवक जब थेनाला के पास पहुंचे तो उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हृदयविदारक हादसे में पंचायत के दो होनहार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरा क्षेत्र स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें