फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पंजाब रोडवेज का चालक नशे में धुत मिला, पुलिस ने बस की बांड

Mon, 15 Dec 2025 05:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
खैरी के पास नाके के पासपंजाब  रोडवेज की बस  से उतरीसवारियां। संवाद
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। शराब के नशे में धुत होकर पंजाब रोडवेज की बस चला रहे चालक को पकड़ कर डलहौजी पुलिस ने 20 अनमोल जिंदगियों को बचा लिया। कपूरथला से सवारियां लेकर डलहौजी जा रही पीआरटीसी बस को खैरी में डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा की अगुवाई में लगाए नाके के दौरान पुलिस टीम ने रोका। ब्रेक लगाने की बजाय चालक बस को भगाने की कोशिश करने लगा। पुलिस विभाग के एएसआई देशराज ने चालक के हावभाव को पहचानते हुए तुरंत बैरिकेड्स लगा बड़ा हादसा होने से बचाते हुए बस रुकवाने में कामयाबी पाई। खैर, सवारियों ने बस से उतर कर पुलिस अधिकारी समेत जवानों का आभार जताया। पुलिस टीम ने बस बांड कर सवारियां दूसरी बस में रवाना कीं।
विज्ञापन

सवारियों में बलजिंद्र कौर, अमृत सिंह, जगदीप सिंह, राजीव कुमार, मोहन सिंह ने बताया कि बीते शनिवार रात अमूमन आठ बजे के करीब कपूरथला से डलहौजी के लिए जा रही पंजाब रोडवेज बस का चालक नशे की हालत में था। कई जगह पर चालक बस का टकरान करते-करते बचा है। खैरी पुल के पास लगे पुलिस नाके को तोड़ कर उसने भागने का प्रयास किया, जिसमें वह विफल रहा। टीम ने चालक को बस से उतार कर उसकी एल्कोवाइजर से जांच की। जिसमें चालक नशे में धुत पाया गया। खैर, पुलिस ने बस को बांड कर सवारियों को दूसरी निजी बस के जरिये उनके गंतव्य के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें