फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सेचू नाले में बहे दो लोगों का नहीं लगा सुराग

Fri, 23 Jun 2023 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। सेचू नाले में जिप्सी दुर्घटना के बाद लापता दो लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। शुक्रवार को पुलिस और प्रजामंडल की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सेचू पुल से लेकर चेहरी पुल तक दोनों लापता लोगों की तलाश की गई। सेचू नाला जहां अंतिम छोर में चंद्रभागा नदी से मिलता है वहां पर पुलिस की टीम ने नाले के सभी तटों को छान मारा लेकिन कहीं पर भी उन्हें लापता लोगों का सुराग नहीं लगा। गौरतलब है कि बुधवार देर रात जिप्सी सेचू पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में जा गिरी थी।
विज्ञापन

हादसे में एक व्यक्ति का शव वीरवार को बरामद हो गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि दो लोग पानी के तेज बहाव में लापता हो गए हैं जिनकी तलाश पुलिस की तरफ से जारी है। पुर्थी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि लापता लोगों को तलाश करने के लिए सर्च अभियान चलाया गया लेकिन उनका कुछ सुराग नहीं लग पाया है। उनकी तलाश करने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें