फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अवैध कटान पर वन विभाग के दो कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जंगल में लॉट के तहत हुई गलत निशानदेही की वजह से किए गए अवैध कटान मामले में वन विभाग ने अपने बीट अफसर और वन रक्षक निलंबित कर दिए हैं। वहीं निगम के लॉट इंचार्ज सहित अन्य संबंधित कर्मचारी अभी तक इस कार्रवाई के दायरे में नहीं आए हैं। उनके खिलाफ वन निगम ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है जबकि लॉट में पेड़ों की निशानदेही वन निगम और वन विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से करते हैं। ऐसे में गलत निशानदेही को लेकर वन विभाग अपने कर्मचारियों को निलंबित कर सकता है तो वन निगम कार्रवाई करने से क्यों कतरा रहा है। इसको लेकर निगम की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ रही है।
विज्ञापन

चुराह वन मंडल के दायरे में आने वाले गूंगयास जंगल में लॉट में गलत निशानदेही होने के कारण ठेकेदार ने कुछ पेड़ों को काट दिया जबकि उन पेड़ों को नहीं काटा जाना था। पेड़ों पर हैंबर लगा होने के कारण उन्हें काट दिया गया। पेड़ों पर हैंबर लगाने वाले कर्मचारियों में वन विभाग और वन निगम के कर्मचारी शामिल थे। जैसे ही अवैध कटान का मामला उजागर हुआ तो वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने बीट अफसर और वन रक्षक को निलंबित कर दिया जबकि निगम की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है।
ऐसे ही चलता रहा तो भविष्य में भी गलत निशानदेही की वजह से अवैध कटाने के मामले सामने आते रहेंगे। इसलिए अपने कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होना जरूरी है। वन निगम की निदेशक उपासना पटियाल ने बताया कि यह बात सही है कि जंगल में लॉट के दौरान पेड़ों की निशानदेही निगम और वन विभाग के कर्मचारी मिलकर करते हैं लेकिन इसमें वन विभाग की ज्यादा जिम्मेदारी रहती है। फिर भी अगर गूंगयास जंगल में कटान को लेकर निगम के कर्मचारियों की गलती है तो इसको लेकर प्राइजिंग कमेटी के निर्णय के अनुसार संयुक्त रूप से जांच होगी और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें