फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के सीमांत क्षेत्र सील, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
चंबा के लंगेरा चैक पोस्ट पर चुनावी मतगणना को लेकर तैनात पुलिस जवान।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जिले के सीमांत क्षेत्र सुरक्षा के लिहाज से सील कर दिए गए हैं। पुलिस विभाग ने सीमांत क्षेत्रों में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी है। किहार थाना की टीमें दिन के समय तो पेट्रोलिंग करती ही हैं अब रात को भी ये टीमें पेट्रोलिंग करेंगी जिससे जम्मू-कश्मीर की तरफ से कोई घुसपैठ जिले में न हो सके। इसके अलावा लंगेरा चेक पोस्ट पर भी पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

चेक पोस्ट से हरेक आने-जाने वाले व्यक्ति की पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है। हालांकि इस लंगेरा-पद्धरी वाया भद्रवाह मार्ग को सलूणी प्रशासन ने यातायात के लिए बंद करवाया दिया है। क्योंकि इस मार्ग पर कोहरा जमने से वाहन दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। वहीं मतगणना को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस विभाग ने चेक पोस्ट पर अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस जवान चेक पोस्ट पर खड़े होकर हरेक आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा अन्य सीमांत क्षेत्रों में भी पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। किहार थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने भी बुधवार को स्वयं सीमांत क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों का जायजा लिया और पुलिस टीमों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
पास धारक ही जा पाएंगे मतगणना केेंद्र के दायरे में
मतगणना केंद्र के चारों ओर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। जो भी व्यक्ति मतगणना केेंद्र के अंदर जाएगा उसकी पूरी तलाशी होगी। चुनाव आयोग से जारी किए पास धारक लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा मतगणना केंद्र को जाने वाली सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए वीरवार को पूर्ण रूप से बंद रहेगी। सरोल में पुलिस का बैरियर रहेगा। यहां से वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पैदल जाने वाले लोगों को भी अपना पहचान पत्र दिखाना होगा अन्यथा उन्हें वहां से लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि सीमांत क्षेेत्रों में पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति पर पुलिस की पैनी नजर है। सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र में भी पुलिस ने सुरक्षा को लेकर अपना प्लान तैयार कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें