फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डैणकुंड में दो, लक्कड़मंडी में एक फीट बर्फबारी

Sat, 28 Dec 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
ताजा बर्फबारी के बीच फिसल रहे पर्यटकों के वाहन को धक्का देकर आगे निकालने में जुटे पर्यटक।
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी की सुंदरता को बर्फबारी ने और भी बढ़ा दिया है। डलहौजी के जीपीओ में दो इंच, आहला में छह इंच, लक्कड़मंडी में एक फीट और डैणकुंड में दो फीट से अधिक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से पर्यटकों में खुशी का माहौल हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जैसे ही बर्फबारी का दौरान शुरू हुआ, पर्यटक होटलों से बाहर निकल आए। इसके बाद बर्फ से ढकी पहाड़ियों और देवदार के पेड़ों के बीच उन्होंने जमकर मस्ती की। बर्फबारी ने डलहौजी की खूबसूरती को निखार दिया है, लेकिन शीतलहर ने ठंड को और बढ़ा दिया है। हालांकि, पर्यटकों के लिए यह बर्फीला मौसम किसी तोहफे से कम नहीं है।
उधर, बर्फबारी के कारण डलहौजी-बनीखेत मार्ग पर फिसलन बढ़ गई है। खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया है। क्रिसमस पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई थी, लेकिन बर्फबारी का ख्वाब उस वक्त पूरा नहीं हो पाया था। अब नए साल के पहले, डलहौजी बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है, जो पर्यटन नगरी के आकर्षण को और बढ़ा रहा है। वर्तमान में पर्यटन नगरी डलहौजी के होटलों में 80 से 90 फीसदी तक आक्यूपेंसी चल रही है। इसके नए साल तक फुल होने की उम्मीद है। बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।

ताजा बर्फबारी के बीच फिसल रहे पर्यटकों के वाहन को धक्का देकर आगे निकालने में जुटे पर्यटक।

ताजा बर्फबारी के बीच फिसल रहे पर्यटकों के वाहन को धक्का देकर आगे निकालने में जुटे पर्यटक।

ताजा बर्फबारी के बीच फिसल रहे पर्यटकों के वाहन को धक्का देकर आगे निकालने में जुटे पर्यटक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें