चुराह (चंबा)। बर्फबारी के कारण विधानसभा क्षेत्र चुराह में शीतलहर दौड़ गई है। बर्फबारी के कारण 71 ट्रांसफार्मर ठप हैं। इससे घरों में अंधेरा है। दर्जनभर पंचायतों में ब्लैक आउट है। ऐसे में 30,000 आबादी दिन के उजाले के साथ ही रात में भी घर के अंदर रोशनी करने के लिए मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत देहरा, चरड़ा, चांजू, देवी कोठी, टेपा, सनवाल, शलेला बाड़ी, जुआंस, खुशनगरी, गुआड़ी, झज्जाकोठी, आयल और बणंतर में शुक्रवार शाम 5:00 बजे बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई थी।
चुराह में बर्फबारी के कारण 252 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हुए थे। इनमें से अधिकांश ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति बहाल हो गई है। मगर एक दर्जन पंचायतों को बिजली मुहैया करवाने वाले 71 से विद्युत ट्रांसफार्मर अभी बंद पड़े हैं।
उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अमित ठाकुर ने कहा कि चुराह में एक दर्जन पंचायतों में बिजली आपूर्ति बंद है, जिन्हें बहाल करने के लिए कर्मचारी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। 150 से अधिक ट्रांसफार्मरों को बहाल किया जा चुका है।