फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में दो विशेषज्ञों ने किया ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अब तीन महिला विशेषज्ञ महिला मरीजों की जांच करेंगे। सोमवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में दो विशेषज्ञों ने ज्वाइन किया। इसमें एक महिला और एक नेत्र विशेषज्ञ शामिल हैं। दोनों विशेषज्ञों के ऑर्डर प्रदेश सरकार ने हाल ही में चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए किए हैं।
विज्ञापन

महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रियंका शर्मा और नेत्र विशेषज्ञ अंकुश शर्मा ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के पास ज्वाइनिंग दे दी है। मेडिकल कॉलेज में इससे पहले दो महिला विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे थे। अब तीन विशेषज्ञ होने से महिला मरीजों को ओर भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज में रोजाना तीन से चार महिला विशेषज्ञ संबंधित ऑपरेशन होते हैं। इसके अलावा ओपीडी में एक हजार से अधिक महिला मरीजों की जांच की जाती है। वार्ड में भर्ती महिला मरीजों की भी जांच दो विशेषज्ञों को ही करनी पड़ रही है। ऐसे में महिला विशेषज्ञ की संख्या बढ़ने से हालात सामान्य होंगे। प्रबंधन की ओर से एक ओर महिला विशेषज्ञ की मांग की गई है। इसको लेकर सरकार जल्द अनुमति दे सकती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में जिले की छह लाख आबादी बीमारी का इलाज करवाने को निर्भर है। इसके चलते मेेडिकल कॉलेज में सुबह से लेकर शाम तक ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइनें लगी रहती हैं। मेडिकल कॉलेज में सबसे ज्यादा डॉक्टरों की कमी महिला रोग विभाग में थी। इस विभाग में सरकार अब डॉक्टरों की तैनाती कर रही है। चंबा मेडिकल कॉलेज में धीरे-धीरे डॉक्टरों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में दो विशेषज्ञों ने ज्वाइन किया है। एक और महिला विशेषज्ञ की सरकार से मांग की गई है। इसको लेकर जल्द अनुमति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें