चंबा। चंबा-किलाड़ मार्ग पर कालावन के पास धंसी सड़क की मरम्मत कर लोनिवि ने छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। हालांकि बड़े वाहनों की आवाजाही अभी तक बाधित रखी गई है। क्योंकि सड़क की रिपेयर का कार्य प्रगति पर है। जल्द ही उक्त मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी।
दो दिन पहले कालावन के पास सड़क धंसने से जनजातीय क्षेत्र पांगी जिला मुख्यालय से कट गया था। लोनिवि ने सड़क की रिपेयर करने को लेकर युद्धस्तर पर कार्य आरंभ किया। शनिवार शाम को मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। इससे पांगी वासियों को काफी राहत मिली है।
पांगी वासी अब छोटे वाहनों के जरिये घाटी से जिला मुख्यालय को आवाजाही कर सकते हैं, जबकि बस सहित अन्य बड़े वाहनों की मार्ग पर आवाजाही के लिए रोक लगाई है। सड़क की मरम्मत का कार्य पूर्ण होने के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी। पांगी वासियों ने छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करने के लिए लोनिवि का आभार जताया है। इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि पांगी-किलाड़ मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। जल्द ही मार्ग बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवाया जाएगा।