फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो गोशालाएं, फिर भी सड़कों पर बेसहारा गोवंश

Sun, 27 Sep 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में नैनी खड्ड के पास सड़क पर घमते बेसहारा पशु।संवाद
विज्ञापन
अलेड़-नैनीखड्ड-एंग्लोट मार्ग पर सड़क पर बैठ रहे पशु, हादसे के साथ फसलों को नुकसान का खतरा
विज्ञापन

दिन में यातायात प्रभावित, रात में बढ़ता खतरा ग्रामीणों ने पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीखड्ड (चंबा)। अलेड़ से नैनीखड्ड और एंग्लोट तक बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार बनी हुई है। क्षेत्र में दो गोशालाएं होने के बावजूद बड़ी संख्या में गायें सड़कों पर भटक रही हैं।
दिनभर सड़क किनारे घूमने के बाद कई पशु सड़क पर ही बैठ जाते हैं। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर झुंड में बैठे पशुओं के कारण वाहन चालकों को अचानक दिशा बदलनी पड़ती है। कई बार तेज रफ्तार वाहनों के सामने पशु आ जाने से स्थिति और जोखिम भरी हो जाती है। रात के समय अंधेरे में सड़क पर बैठे पशु दिखाई न देने से खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

बेसहारा पशु केवल यातायात के लिए ही परेशानी नहीं बन रहे, बल्कि किसानों की मेहनत पर भी असर डाल रहे हैं। स्थानीय निवासी किशोरी लाल, दर्शन और महाशु मिंटू ने बताया कि पशु खेतों में घुसकर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान होने से किसानों की फसल बचने के साथ वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षित आवाजाही भी सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें