फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 79 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में बुधवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, 79 नए मामले सामने आए। वहीं, 121 लोगों ने कोरोना पर जीत हासिल की। जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 123 पहुंच गया है। चंबा में अब तक 9962 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 8900 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जबकि, वर्तमान में 932 लोग उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में बुधवार को दो लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है। बताया कि त्रिठा निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति 30 मई को रैट में करवाई कोरोना जांच में संक्रमित पाया गया। उसके बाद उसे दाखिल किया गया। व्यक्ति ने मंगलवार देर रात 11 बजे दम तोड़ दिया। वहीं, सदर बाजार डलहौजी का 39 वर्षीय व्यक्ति रैट के तहत 12 मई को कोरोना संकमित पाया गया। उसके बाद 30 मई को उसे डीसीएच में दाखिल करवाया गया। उसने मंगलवार रात 11 बजे दम तोड़ा। दोनों व्यक्ति कोरोना सहित अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के तहत शवों को सैनिटाइज करने के बाद जिपरैप किया गया। परिजनों को पीपीई किटेें प्रदान करने के बाद ही शव अंतिम संस्कार के लिए सौंपे गए।
कहा कि बुधवार को रैट में जांच के लिए भेजे गए 813 सैंपलों में से 778 सैंपल निगेटिव और 35 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार को आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए भेजे गए 566 सैंपलों में से 506 निगेटिव, 15 रिजेक्ट और 44 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित आने वालों में बन्नी माता भरमौर, गैहरा, घतरेड़, सराहन, कैल, ददरियाड़ा, बौंखरीमोड़, ददरियाड़ा, बगढ़ार, घटासनी, बगढ़ार, लोअर द्रम्मन, समलेउ, द्रम्मण, गोली, घटासनी, गोली, बैरागढ़, शिकारी, जसौरगढ़, गनेड़, खुशनगरी, तीसा, बैरा, भंजराडू, पांगी, साहली, झुलाड़ा, घुलेई, गनेड़, तीसा, सेईकोठी, कोटा राजस्थान, सिद्घौट, औराफाटी, सुहागा, ब्रेही, गनेतरा, डांड, भांदल, बैला, डांड, सपड़ी मोहल्ले से ताल्लुक रखने वाले हैं। कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में लोगों को कोविड को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें