चंबा। सुल्तानुपर पुलिस चौकी की टीम ने चंबा-जोत मार्ग पर मंगला में नाका लगाकर बिना मास्क गाड़ी चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की। इस दौरान दो वाहन चालकों के बिना मास्क चालान काटे गए। जुुर्माने के रूप में दोनों से दो हजार रुपये भी वसूल किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों के अलावा राहगीरों समेत आसपास के लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक किया। मास्क न पहनने से कोरोना संक्रमण फैलने के बारे में लोगों को जागरूक किया।
सुल्तानपुर चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने मंगला के पास नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। नाके के दौरान दो वाहन चालक बिना मास्क गाड़ी चलाते हुए पाए गए। गाड़ियों में सवारियां भी बैठी हुई थी। सवारियों ने मास्क पहन रखे थे, जबकि चालकों ने मास्क नहीं पहने थे। इसको लेकर दो चालकों के चालान काटकर उनसे जुर्माना वसूल किया गया। इसके साथ ही चालकों को हिदायत दी गई कि वे बिना मास्क गाड़ी न चलाएं।