सलूणी (चंबा)। सलूणी मुख्य चौक पर शनिवार शाम के समय एचआरटीसी और निजी बस के परिचालक भिड़ गए। दोनों के बीच समयसारिणी को लेकर विवाद हो गया। यह मामला इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
इस वजह से दोनों ही बसें पौना घंटे दूरी से गंतव्य की ओर रवाना हुई। वहीं सड़क पर इस वजह से आधा घंटे तक जाम लग रहा। पूरी घटना की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि मामला पुलिस में जाने के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया है। इस वजह से पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार 4.30 बजे का है जब एचआरटीसी और निजी बस के परिचालक के बीच समयसारिणी को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में बात कहासुनी से बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई और दोनों आपस में भिड़ गए। इस पूरी घटना से जहां यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं सड़क पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा।
मामला बिगड़ता देख कई सवारियां तो टैक्सी के माध्यम से गंतव्य के लिए रवाना हो गई। मगर ज्यादातर सवारियां पौने घंटे तक बस में ही परेशान होने को मजबूर हुईं। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच विवाद को सुलझाने के लिए दोनों परिचालकों को पुलिस चौकी में तलब किया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद कहीं जाकर बसें गंतव्यों के लिए रवाना हुई।
डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने बताया कि दोनों बसों के परिचालकों को सलूणी चौकी में तलब किया गया। यहां विवाद को सुलझा लिया गया है।