फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस किमी कम होगी चंबा से डलहौजी की दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पर्यटकों को जल्द चंबा से वाया कोहलड़ी होकर डलहौजी आने-जाने की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कोहलड़ी से तलाई तक सड़क के विस्तारीकरण के लिए साढ़े तीन करोड़ की डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए सरकार को भेज दी है।
विज्ञापन

सरकार से स्वीकृति मिलते ही लोक निर्माण विभाग कोहलड़ी से तलाई तक सड़क को चौड़ा करने के साथ उसे पक्का करवाएगा। इस सड़क के विस्तारीकरण होने से चंबा से डलहौजी की दूरी बीस किलोमीटर कम होगी। रियासत काल में राजा इसी रास्ते डलहौजी के लिए आवाजाही करते थे लेकिन उसके बाद इस मार्ग का जीर्णोद्धार नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग ने पिछले कई सालों में मार्ग की हालत को काफी हद तक सुुधारा है। अब इस सड़क को और बेहतर और आरामदायक बनाने के लिए साढ़े तीन करोड़ की डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी है। कोहलड़ी से तलाई की दूरी सात किमी है लेकिन सड़क काफी तंग है। इसलिए सड़क को चौड़ा और पक्का करने को लेकर लोनिवि ने योजना बनाई है।
चंबा से वाया कोहलड़ी डलहौजी जाने पर बीस किलोमीटर की दूरी कम होगी। मौजूदा समय में चंबा वासी और पर्यटक वाया बनीखेत होकर डलहौजी आते-जाते हैं। चंबा से वाया बनीखेत डलहौजी की दूरी करीब साठ किलोमीटर है। ऐसे में वाया कोहलड़ी जाने पर डलहौजी का सफर चालीस किमी का रह जाएगा। कोहलड़ी क्षेत्र चारों तरफ से देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। ऐसे में जब डलहौजी से पर्यटक वाया कोहलड़ी होकर आवाजाही करेंगे, तो वहां पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

सरकार से मंजूरी के लिए भेजी डीपीआर : जीत सिंह
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि कोहलड़ी से तलाई तक सड़क के विस्तारीकरण के लिए साढ़े तीन करोड़ की डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी गई है। सड़क का विस्तारीकरण होने से चंबा से डलहौजी की दूरी कम होगी। सरकार से मंजूरी मिलते ही सड़क विस्तारीकरण का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें