फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुंडी स्कूल को 18 माह में मिलेगा नया भवन : पठानिया

Wed, 01 Jan 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुंडी में स्कूल भवन का शिलान्यास के बाद विधानसभा अध्यक्ष - फोटो : मृतक साजन का फाइल फोटो
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नव वर्ष 2025 के प्रथम दिन राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी में बनने वाले स्कूल भवन का विधिवत शिलान्यास किया। अपने संबोधन में कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी में 5.95 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्कूल भवन का निर्माण कार्य 18 माह के भीतर पूर्ण किया जाएगा।प्रदेश का सर्वांगीण एवं संतुलित विकास प्रदेश सरकार की उच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

जिसके तहत भटियात विधानसभा क्षेत्र में भी गत दो वर्षों के दौरान सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्हाेंने कहा कि चुवाड़ी से चंबा के बीच लगभग सात किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है और इसकी फिजिबलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार ने सेतिया वीवरस कंपनी को टेंडर जारी कर दिया है। सिंहुता से लाहड़ू तक डबल लेन सड़क पर 52.34 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में शिक्षकों के विभिन्न वर्गों की लगभग 3500 नई भर्तियां की है। प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में सबसे ज्यादा भर्तियां शिक्षा विभाग में होने जा रही हैं जिससे निकट भविष्य में इस क्षेत्र में भी शिक्षकों की आवश्यकताओं को पूरा कर लिया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सरकार निकट भविष्य में गैस्ट टीचर नीति के तहत शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने जा रही है ताकि तुरंत प्रभाव से शिक्षकों की कमी को पूरा किया जा सके। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सामुदायिक भवन, लाइब्रेरी भवन, खेल मैदान और श्मशान घाट के निर्माण संबंधी मांगों को अतिशीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने स्कूली विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी भी नशे का सेवन न करने करने का प्रण लें और अपने आसपास के अन्य लोगों को भी नशे का सेवन न करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय क्षेत्र वासियों की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उनके हल करने के बारे में आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
विज्ञापन

चलो चंबा वार्षिक कैलेंडर-2025 का विमोचन
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा तैयार किए गए चलो चंबा वार्षिक कैलेंडर-2025 का विमोचन किया। जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि इस कैलेंडर में चंबा के सुप्रसिद्ध और अनछूए पर्यटक स्थलों को विशेष स्थान दिया है ताकि हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया के लोग जिला चंबा की पर्यटन संबंधी अहमियत को जान सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें