फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत चौक पर नारेबाजी, पर्यटक वाहनों के पहिये भी रहे जाम

Wed, 01 Jan 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत में घटना के बाद चक्का जाम कर प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : किशनी के हिंदूपुर गांव में एक शिकारी के यहां पैर बंधे हुए बिक्री को रखा गया। संवाद
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। बनीखेत में निजी होटल मैनेजर की हत्या के मामले में परिजनों और लोगों ने बनीखेत चौक परचंबा-भरमौर हाईवे पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डलहौजी जाने वाले मार्ग को भी यातायात के लिए बंद कर दिया। सुबह 10:00 से शाम 3:00 बजे तक बनीखेत चौक में लोगों ने हाईवे जाम रखा। इस दौरान डलहौजी में नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटकों को भी काफी परेशानी हुई। क्योंकि उनके वाहनों को भी बनीखेत से आगे नहीं निकलने दिया गया। पांच घंटे के बाद जब जाम खुला तो पर्यटक गंतव्य के लिए रवाना हो पाए।
विज्ञापन


मृतक के परिजन और अन्य लोग इसी बात पर अड़े रहे कि इस घटना में सम्मिलित पुलिस जवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बीच बचाव करके माहौल को शांत करवाया। साथ ही गुस्साए लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है। पुलिस जवानों की गिरफ्तारी के बाद भीड़ एनएच से हटने को तैयार हुई। उधर, लोगों ने डलहौजी के विधायक पर भी आरोप लगाए कि जब उन्हें इस मामले को लेकर फोन किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ निकला। इसको लेकर लोगों ने विधायक के प्रति भी नाराजगी जाहिर की। लेकिन, जब विधायक कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने अपने मोबाइल फोन के बंद होने का कारण लोगो को बताया और इस घटना में उनके साथ रहने का आश्वासन दिया।
सुबह 10:00 से शाम 3:00 बजे तक जाम, पर्यटक भी रहे परेशान
सुबह 10:00 से शाम 3:00 बजे तक बनीखेत चौक में लोगों ने एनएच को जाम करके रखा। इस दौरान डलहौजी में नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटकों को भी काफी परेशानी हुई। क्योंकि उनके वाहनों को भी बनीखेत से आगे नहीं निकलने दिया गया। पांच घंटे के बाद जब जाम खुला तो पर्यटन अपने गंतव्य को रवाना हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें