फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घघरौथा के पास मक्की के बीजों से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित

Mon, 09 Nov 2026 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चनेड़/चंबा। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर घघरौथा (कांदू) के समीप चेहली में सोमवार रात मक्की के बीजों से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक चंबा से पठानकोट की ओर जा रहा था। हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि चालक सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन

हादसा रात करीब 9:45 बजे हुआ। चेहली के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। वाहन के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई। घटना में किसी अन्य के हताहत होने की भी सूचना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें