फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुन्नूहट्टी के पास खाई में लुढ़का ट्रक

विज्ञापन
तुन्नूहट्टी में सड़क से नीचे गिरा ट्रक। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर तुन्नूहट्टी के पास शराब की पेटियों से भरा ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए स्वामी हरीगिरी अस्पताल ककिरा में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

घायल की पहचान मनोज कुमार निवासी सुंडला के रूप में हुई है। उसकी पीठ में चोट लगी है। हादसे के कारणों की जांच करने के लिए पुलिस की टीम छानबीन कर रही है। हादसे के समय ट्रक में चालक के अलावा अन्य कोई भी सवार नहीं था। वहीं ट्रक खाई में गिरने से हजारों का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार शराब की पेटियों से भरा ट्रक जसूर से चंबा की तरफ जा रहा था। दोपहर साढ़े बारह बजे जब ट्रक तुन्नूहट्टी के पास पहुंचा तो, चालक ने नियंत्रण खो दिया। इस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

ट्रक के नीचे गिरने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायल चालक को ट्रक से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। इसको लेकर पुलिस की टीम घटनास्थल में जांच पड़ताल कर रही है।
डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि तुन्नूहट्टी बैरियर के पास शराब की सप्लाई लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में चालक को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें