फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भड़ियांकोठी में बिजली की आंखमिचौनी से परेशान

Fri, 07 Jul 2023 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा क्षेत्र चंबा की भड़ियांकोठी पंचायत में दो माह से बिजली की आंखमिचौनी का खेल जारी है। समस्या का समाधान न होने से गांववासियों में बिजली बोर्ड के खिलाफ रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जरा सी हवा चलने पर भी बिजली गुल हो जाती है। यह सिलसिला पिछले दो माह से चला हुआ है। बिजली बोर्ड को समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया। बावजूद इसके अभी तक बिजली बोर्ड ने समस्या का समाधान नहीं किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे मुख्यमंत्री संकल्प सेवा पर शिकायत करेंगे। सनी कुमार, अजय कुमार, दिनेश कुमार, सरिता देवी, नीलम कुमारी, देश राज, अमन कुमार आदि ने बताया कि पंचायत में जरा सा मौसम खराब होने पर भी बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बार बार बिजली कट लग रहे है। इसके च लते गृहिणियों, दुकानदारों और आटा चक्की संचालकों का काम-धंधा चौपट हो रहा है। बिजली बिलों की अदायगी करने के बाद भी इस प्रकार की समस्या का समाधान न हो पाना चिंता का विषय है। कहा कि बिजली बोर्ड की वजह से गर्मी और सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा बिजली कट लगाए जाते हैं क्योंकि इन मौसमों में ही उपभोक्ताओं को बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है। उन्होंने बोर्ड से मांग की है कि भड़ियांकोठी पंचायत में बिजली की आंखमिचौनी से ग्रामीणों को जल्द निजात जिलाई जाए। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता परवेश कुमार ने बताया कि समस्या का जल्द समाधान करने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें