चंबा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत कबड्डी पुरुष अंडर-18 वर्ग की टीम के चयन के लिए 24 नवंबर को खेल छात्रावास बिलासपुर में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से होने वाली चयन प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होगी।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विभाग की ओर से निर्धारित पात्रता और चयन मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक आयु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की सत्यापित फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे।
उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से ट्रायल में पहुंचने से पहले अपनी पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आने-जाने का टीए-डीए नहीं दिया जाएगा। संवाद