चंबा। अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला चंबा की टीम का चयन 7 दिसंबर को एचपीसीए क्रिकेट सबसेंटर हरिपुर में होगा। जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, बोनाेफाइड हिमाचली और आधार कार्ड लेकर आना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों की आयु 14 वर्ष से कम है। केवल वही खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। यानी ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2011 के बाद हुआ हो। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रति खिलाड़ी फीस जमा करवानी होगी, जबकि आईआरडीपी से संबंधित खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए फीस नहीं ली जाएगी।