फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा की अंडर-19 और वरिष्ठ क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 27 को

Thu, 24 Apr 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा की अंडर-19 व वरिष्ठ वर्ग की पुरुष क्रिकेट टीमों के चयन के लिए 27 अप्रैल को ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी अमित कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंडर-19 टीम के लिए ट्रायल सुबह 10 बजे से जबकि वरिष्ठ वर्ग की टी-20 टीम के लिए ट्रायल दोपहर 12 बजे से एचपीसीए क्रिकेट सब-सेंटर हरिपुर में आयोजित होगा। अंडर-19 के लिए वे खिलाड़ी पात्र होंगे, जिनका जन्म पहली सितंबर 2006 या उसके बाद हुआ हो। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड तथा 500 रुपये फीस लानी अनिवार्य होगी।
मैच शेड्यूल भी जारी
जिला चंबा की अंडर-19 टीम अपना पहला एकदिवसीय मुकाबला हमीरपुर के साथ 10 से 12 मई तक खेलेगी। इसके बाद 22-24 मई को बिलासपुर और 30 मई से 1 जून तक कांगड़ा से मुकाबला होगा। वहीं वरिष्ठ टीम 26 मई को मंडी, 27 को कांगड़ा, 29 को लाहुल-स्पीति, 30 को सोलन और 1 जून को कुल्लू से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें