फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए तीस पेड़ों को पहुंचाया नुकसान

Wed, 24 May 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होली।
विज्ञापन
चंबा के होली में कंपनी की अोर से क्षतिग्रस्त किए गए पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैमन इंडिया कंपनी की ओर से मक उठाने के लिए चिन्हित स्थान पर अवैध रूप से सड़क निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है। सड़क निर्माण में कंपनी प्रबंधकों ने तीस हरेभरे पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी को चालीस हजार रुपये जुर्माना ठोका। साथ ही यहां काम भी बंद करवा दिया गया। वन विभाग की टीम अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि परियोजना प्रबंधकों ने अवैध रूप से सड़क निर्माण के दौरान तीस से अधिक पेड़ों को तो नहीं नुकसान पहुंचाया है। अगर ऐसा हुआ होगा तो कंपनी को भारी भरकम जुर्माना हो सकता है। 
विज्ञापन


गैमन इंडिया कंपनी के लिए मक उठाने को स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने यहां अवैध रूप से आधा किलोमीटर तक सड़क का निर्माण ही कर डाला। इसके चलते करीब तीस पेड़ों को नुकसान पहुंचाया गया है। वन विभाग की भूमि होने के चलते टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई, जहां टीम ने प्राथमिक आकलन के अनुसार कंपनी को जुर्माना किया।  वन विभाग के आरओ लाल चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक आकलन कर कंपनी प्रबंधन को जुर्माना किया गया। साथ ही मक उठाने वाली जगह के समीप काम भी बंद करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें