फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गेट-खज्जियार मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहीं

Mon, 17 Nov 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
गेट-ख​ज्जियार मार्ग पर कटिंग के बाद पड़े पत्थर व मिट्टी दे रहे हादसे को न्यौता। संवाद।
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। गेट-खज्जियार मार्ग पर ठेकेदार की लापरवाही किसी भी वाहन दुर्घटना का कारण बन सकती है। सड़क की कटिंग के दौरान निकले पत्थर और मिट्टी को सड़क के किनारे ही फेंक दिए हैं। अब इन्हें हटाने के लिए न तो ठेकेदार दिलचस्पी दिखा रहा है और न ही विभाग कोई कार्रवाई अमल में ला रहा है। इसकी वजह से वहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी परेशानी हो रही है। रात के अंधेरे में दुर्घटना की संभावना और बढ़ जाती है। इसलिए लोगों ने प्रशासन व विभाग से मांग की है कि सड़क के किनारे पत्थरों और मिट्टी को शीघ्र हटाया जाए।
विज्ञापन


वाहन चालक सुरेश कुमार, योगराज, चमन लाल, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, मनीष कुमार, चैन लाल, प्यार सिंह और सुरेश ने बताया कि सड़क पर पत्थर और मिट्टी पिछले कई दिन से पड़े हैं। जल्द इन्हें हटाया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि जल्द ही पत्थरों को वहां से हटाया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें