फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महंगाई राहत, एरियर न मिलने पर भड़के परिवहन निगम के पेंशनर

Sat, 14 Nov 2026 09:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
27 को घेरेंगे निगम मुख्यालय, मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन

चार नवंबर की वार्ता में मिले आश्वासन पर अमल न होने से पेंशनरों में नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की चंबा इकाई की मासिक बैठक सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों ने महंगाई राहत और संशोधित वेतनमान का एरियर न मिलने पर प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति रोष जताया।
उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार आश्वासन देने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
संगठन के अध्यक्ष मनोहर लाल ने कहा कि निगम के नियमित कर्मचारियों को करीब सात माह पहले तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया गया था, लेकिन पेंशनरों को अब तक तीन प्रतिशत महंगाई राहत नहीं मिली है। हाल ही में नियमित कर्मचारियों के लिए पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते की अधिसूचना भी जारी कर दी गई, जबकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य विभागों के पेंशनरों को वर्ष 2016 के संशोधित वेतनमान का एरियर दिया जा रहा है, लेकिन परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिला। संयुक्त संघर्ष समिति ने पहले भी सरकार और निगम प्रबंधन को मांगों को लेकर नोटिस दिया था। चार नवंबर को हुई वार्ता में प्रबंधन ने नियमित कर्मचारियों और पेंशनरों को सभी वित्तीय लाभ एक साथ देने का आश्वासन दिया था, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों के समर्थन में 27 नवंबर को प्रदेशभर के परिवहन पेंशनर निगम मुख्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार और निगम प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन

बैठक में राजकुमार, इंद्र सिंह, सुरेश कुमार, सुरेश कुमार शर्मा, ओमप्रकाश, देवराज, महेश नाथ, साहब चंद, मान सिंह, दुनीचंद, चैनलाल, प्रकाश चंद, उत्तम सिंह, कुलदीप कुमार, मनोहर लाल, रीता देवी और रीता कुमारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें