फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मैदान में छक्कों की गूंज के साथ बढ़ेगी हरियाली

Sat, 14 Nov 2026 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हर छक्के पर रोपा जाएगा एक पौधा, विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये
विज्ञापन

उदयपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, फाइनल में खेल के साथ परोसी जाएगी चंबियाली धाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अब क्रिकेट के मैदान में लगने वाले छक्के सिर्फ रन ही नहीं बनाएंगे, बल्कि हरियाली बढ़ाने का जरिया भी बनेंगे।
वन विभाग से सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर अशोक सिंह जरयाल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में हर छक्के के बदले एक पौधा रोपने की अनूठी पहल की गई है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को उदयपुर मैदान में हुआ।
पहला मुकाबला वन मंडल भरमौर और सलूणी की टीमों के बीच खेला गया। भरमौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 127 रन बनाए। टीम के हर्ष ने 53 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलूणी की टीम 119 रन ही बना सकी। तेजस कालिया ने 49 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। भरमौर ने सात विकेट से मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता में शानदार आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासंघ के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये दिए जाएंगे। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 5500 और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली टीमों को 3100 रुपये मिलेंगे। मैन ऑफ द सीरीज को 2100 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेटकीपर और क्षेत्ररक्षक को 1100 रुपये के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के दौरान चंबियाली धाम भी आयोजित की जाएगी। इससे खेल के साथ स्थानीय खानपान और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें