चंबा। भरमौर हाईवे पर राख में वीरवार शाम 4:30 बजे ट्रैफिक जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पैदल गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
आधा घंटा जाम लगा रहा। राख में छिंज मेला होने के कारण वहां पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। मेले को देखने के लिए आए दूर दराज के लोगों ने अपने वाहन सड़क किनारे पार्क कर दिए। इस कारण ट्रैफिक जाम लग गया। वाहनों में सवार लोगों को धूप में इंतजार करना मुश्किल हो गया। कुछ लोग अपने वाहनों से निकलकर छांव में खड़े हो गए। लोगों में सुरेश कुमार, प्यार सिंह, सोभिया राम, टेक चंद, प्रहलाद कुमार, अमर सिंह और बिपन कुमार ने बताया कि सड़क पर जाम लगने से वहां से गुजरने वाले वाहन सवार और पैदल राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। छिंज मेले को मद्देनजर रखते हुए वहां पर ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए थे। मणिमहेश जाने वाले यात्रियों के वाहन भी फंसे रहे। संवाद