फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चनेड़-चमड़ोली सड़क पर 12 दिनों से आवाजाही बंद

Sun, 14 Sep 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में बंद पड़ा चनेड-चमडोली मार्ग।संवाद
विज्ञापन
चनेड़ (चंबा)। भारी बारिश के कारण चनेड़-चमड़ोली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों को अपने घरों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। गांव की सड़क क्षतिग्रस्त होने से 60 गाड़ियां फंसी हुई हैं। हैरत की बात है कि 12 दिनों के बाद भी लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग को बहाल नहीं किया जा सका है। रोजाना स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और दिहाड़ीदारों को यहां से जान जोखिम में डाल कर आवाजाही करनी पड़ रही है। चनेड़ से चमड़ोली सड़क लगभग 10 किलोमीटर लंबी है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर सड़क को बहाल करवा कर उन्हें राहत प्रदान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में राजीव कुमार, नरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, पप्पू, नितेश कुमार, विकास कुमार, राकेश कुमार, अनिल कुमार, अमित कुमार, राजीव कुमार, मानसिंह, सुरेंद्र सिंह, बिट्टू कुमार आदि ने बताया कि चनेड़ से चमड़ोली सड़क को जल्द बहाल किया जाए। सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों रोजाना मीलों का पैदल सफर तय करने को विवश हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द मार्ग बहाली का कार्य आरंभ करवा कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें