फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भटियात में चार और सलूणी में दो सड़कों पर थमा यातायात

Fri, 21 Aug 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मौसम साफ रहने के बाद भी पहाड़ाें से हो रहा है भूस्खलन
विज्ञापन

पांच मार्गों पर दोपहर बाद दौड़े वाहन, तीन को खोलने के प्रयास जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में मौसम साफ रहने के बावजूद पहाड़ों से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। जिले के आठ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इनमें भटियात के चार और सलूणी के दो मार्ग शामिल हैं।
एक-एक मार्ग तीसा और भरमौर क्षेत्र का है। सड़कों पर मलबा और पत्थर गिरने से यातायात बाधित रहा। विभागीय मशीनरी की मदद से पांच मार्गों को दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। वहीं, तीन मार्गों को खोलने के लिए कार्य जारी रहा। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मशीनरी और कर्मचारियों को तैनात कर मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भटियात क्षेत्र में चार मार्गों पर यातायात प्रभावित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, सलूणी में दो मार्गों पर वाहनों के पहिये थमे रहे। स्थानीय लोगों में रमेश कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह और देविया राम ने कहा कि जिले में दो दिन से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में बरसात के चलते पहाड़ अब सूखने के बाद गिर रहे हैं। विभाग ने वाहन चालकों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं, बंद मार्गों को जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में विभागीय मशीनरी तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें