फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुर्खीगला में पेड़ गिरने से ठप रहा यातायात

Wed, 08 Apr 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
बनीखेत के सुर्खीगला में सड़क पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-डलहौजी मार्ग पर सुर्खीगला में सड़क पर पेड़ गिर जाने से यातायात अवरुद्ध हो गया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बनीखेत से डलहौजी के बीच सुर्खीगला में सड़क किनारे लगा पेड़ बुधवार सुबह करीब 10 बजे अचानक सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन

इससे सड़क पर गाड़ियों के पहिये थम गए। देखते ही देखते वाहनों की कतारें बनीखेत और डलहौजी से लग गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीडब्ल्यूडी की टीम ने सुबह करीब 11:15 बजे पेड़ को सड़क से हटा कर इसे बहाल करवाया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक गाड़ियां सड़क के किनारे खड़ी रहीं। सवारियों में अमित कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, कन्हैया राम ने बताया कि सुर्खीगला में पेड़ गिरने से यातायात बंद होने के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें