फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुनाफा लेकर लौटे कारोबारी, चौगानों के हिस्से आया कूड़ा

Mon, 10 Aug 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में मेले के बाद  बिखरा पड़ा प्ला​स्टिक और कूड़ा।संवाद
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन के बाद जगह-जगह बिखरा है कूड़ा-कचरा
विज्ञापन

बाजार हटने के बाद चौगानों की स्थिति देखकर सफाई व्यवस्था पर उठने लगे सवाल
मेले की गंदगी को साफ करने के लिए अब नगर परिषद चंबा चलाएगी अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान चारों चौगानों में कारोबार करने वाले कारोबारी मेले के समापन के बाद चंबा को कूड़े-कचरे का ढेर सौंप गए। मेले के दौरान जहां चौगान लोगों की भीड़ और कारोबार से गुलजार रहे, वहीं अब यहां जगह-जगह प्लास्टिक, पैकिंग सामग्री और अन्य कचरा बिखरा पड़ा है। इससे चौगानों की खूबसूरती पर भी दाग लगा है।
मेले के दौरान खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों और कारोबारियों की आवाजाही से चौगानों में बड़ी मात्रा में कचरा जमा हुआ। बाजार हटने के बाद चौगानों की स्थिति देखकर सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। मैदान में कई स्थानों पर प्लास्टिक की थैलियां, बोतलें, पैकेजिंग सामग्री और अन्य कचरा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

मेले के दौरान कारोबारियों ने खूब कारोबार किया, लेकिन कारोबार खत्म होने के बाद चौगानों की सफाई की जिम्मेदारी नगर परिषद के हिस्से में आ गई। अब नगर परिषद की ओर से चौगानों को दोबारा साफ-सुथरा बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जमा कचरे को हटाने के साथ चौगानों की सफाई करवाई जाएगी। स्थानीय लोगों शशि कुमार, बिट्टू कुमार, हरनाम सिंह, रोहित कुमार, राज कुमार का कहना है कि बड़े आयोजनों के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर पहले से ठोस इंतजाम होने चाहिए। हर दिन कूड़ा इकट्ठा होना चाहिए। कारोबारियों को भी कचरा खुले में छोड़ने के बजाय निर्धारित स्थानों पर डालने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि मेला समाप्त होने के बाद शहर को गंदगी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

नगर परिषद की अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी का कहना है कि प्रशासन की ओर से चौगानों को खाली करवा दिया है। अब नगर परिषद चंबा चौगानों की सफाई करेगी।

चंबा चौगान में मेले के बाद  बिखरा पड़ा प्लास्टिक और कूड़ा।संवाद

चंबा चौगान में मेले के बाद  बिखरा पड़ा प्लास्टिक और कूड़ा।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें