फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिना अनुमति दुकान लगाने वाले बाहरी राज्यों के फड़ीधारक खदेड़े

Mon, 23 Oct 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में दशहरे के मौके पर बाहरी व्यापारियो द्वारा लगाई गई अवैध फड़ीयों को हटवाते तहसीलदार
विज्ञापन
चंबा। दशहरे मेले को लेकर बिना अनुमति कैफे रोड पर दुकान सजाने वाले बाहरी राज्यों के फड़ीधारकों को तहसीलदार चंबा की अगुवाई में नगर परिषद चंबा की टीम ने खदेड़ा।
विज्ञापन

साथ ही सख्त चेतावनी दी कि यदि वे पुन: अपनी दुकानें सजाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को उक्त स्थान पर अब पुलिस जवान तैनात कर फड़ी धारकों को खदेड़ा जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से बिना अनुमति दुकान सजाने वालों में हड़कंप मच गया है।
बाहरी राज्यों के फड़ी विक्रेता कपड़े, जैकेट बेचने के लिए चंबा पहुंचते हैं। इस वर्ष भी बाहरी राज्यों के फड़ीधारक सामान लेकर चंबा पहुंचे हैं। ये फड़ीधारक बिना किसी की अनुमति के कैफे रोड पर पैदल चलने योग्य रास्ते पर दुकान सजाकर बैठे थे। इसकी भनक लगते ही तहसीलदार चंबा की अगुवाई में नप चंबा की टीम ने कार्रवाई की। तहसीलदार संदीप शर्मा ने बताया कि बिना अनुमति दुकान सजाने वाले फड़ीधारकों को खदेड़ा गया है। पुन: दुकानदारी सजाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। बताया कि मंगलवार को उक्त स्थान पर पुलिस जवानों को तैनात करवाया जाएगा।
विज्ञापन


चंबा में 15 जगह होगा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन
चंबा। दशहरे के उपलक्ष्य पर चंबा चौगान, रजेरा, बनीखेत के पद्दर मैदान, डलहौजी, कियाणी, राजनगर, पुखरी, उदयपुर, सरू, परेल, चुवाड़ी, मंगला, खज्जियार, सिहुंता, लाहडू में दोपहर बाद शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इसमें श्रीराम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान समेत देवी-देवताओं की झांकिया निकाली जाएंगी। साथ ही शाम को रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें