फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वीकेंड पर डलहौजी में काफी दिन बाद दिखे सैलानी

Sat, 28 Oct 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में काफी दिन बाद सैलानियों की चहलकदमी देखने को मिली। शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन पड़ोसी राज्यों से सैलानी डलहौजी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से पर्यटन पर्यटक नगरी वीरान थी। शनिवार को अचानक सैलानियों की चहलकदमी बढ़ गई है। हालांकि, उतनी संख्या में सैलानी डलहौजी नहीं पहुंच रहे हैं, जितनी संख्या में पिछले साल अक्तूबर के दौरान पर्यटकों की चहलकदमी रही थी। गुजरात और बंगाल के सैलानी अक्तूबर और नवंबर में डलहौजी घूमने के लिए आते थे। जब से सरकार ने बाहरी राज्यों के वाहनों का रोड टैक्स बढ़ाया है, तब से इन राज्यों के सैलानी आना कम हो गए हैं। पंजाब और अन्य राज्यों के सैलानी परिवार सहित डलहौजी पहुंचे हैं। डलहौजी होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष करण मौंगा और महासचिव हरप्रीत सिंह ने बताया कि काफी दिन बाद डलहौजी में सैलानी देखने को मिले हैं। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि सैलानियों के लिए रोड टैक्स में छूट दी जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें