फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन नगरी डलहौजी में उमड़े पर्यटक, होटल पैक

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी आजकल पर्यटकों से गुलजार हो गई है। इसके चलते कारोबारी काफी खुश हो गए हैं। वीकेंड पर बाहरी राज्यों से सैलानी काफी संख्या में डलहौजी में दस्तक दे रहे हैं। ऐसे में कारोबारियों को पर्यटन सीजन के दौरान बेहतर कारोबार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डलहौजी में करीब 120 होटल हैं जो सभी होटल पैक हो चुके हैं। शाम के समय गांधी चौक और सुभाष चौक में काफी संख्या में पर्यटक टहलने के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की आवाजाही से डलहौजी में रौनक बढ़ गई है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि सरकार ने उन्हें राहत तो दी लेकिन इस अवधि में हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो पाई। वर्तमान में निचले राज्यों में काफी गर्मी पड़ रही है। ऐसे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के पर्यटक पर्यटन नगरी डलहौजी का रुख कर रहे हैं। इससे डलहौजी में चहलकदमी बढ़ गई है। होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष करण मोंगा और पर्यटन व्यवसायी अमन महेंद्रू ने बताया कि पर्यटन नगरी डलहौजी में वीकेंड में भारी भीड़ उमड़ रही है जबकि सप्ताह के शेष दिनों में पचास प्रतिशत पर्यटक ही पहुंच रहे हैं। कहा कि पर्यटकों की आवाजाही से कारोबारियों को बेहतर कारोबार होने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें