फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार में पर्यटकों ने बर्फ में कीं अठखेलियां

Thu, 01 Feb 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के ख​ज्जियार में बर्फबारी के बीच मौज मस्ती करते पर्यटक।संवाद
विज्ञापन
खज्जियार। पर्यटन स्थल खज्जियार में साल का पहला हिमपात हुआ। पर्यटक वाया चंबा होकर खज्जियार पहुंचे। खज्जियार मैदान में पर्यटकों ने बर्ट्के बीच खूब अठखेलियां कीं।
विज्ञापन

पर्यटकों की आवाजाही होने से कारोबारियों का कारोबार भी चल निकला। दूसरी तरफ, खज्जियार में एक, लक्कड़मंडी में दो, जोत में डेढ़ फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई। अभी भी मौसम खराब है। देर रात भी बर्फबारी होने का अनुमान है। स्थानीय लोगों में रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार और राज कुमार ने बताया कि इस साल खज्जियार में पहला हिमपात हुआ है। इससे पहले बारिश न होने के कारण पर्यटकों की आवाजाही काफी कम रही। अब बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। आगामी दिनों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें