फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पर्यटकों ने खज्जियार की सुंदरता का उठाया आनंद

Mon, 19 Oct 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
ख​ज्जियार में ​खिली धूप में प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठाते पर्यटक। संवाद।
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन नगरी खज्जियार में सोमवार को पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। आसमान में खिली धूप में पर्यटकों ने प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठाया।
विज्ञापन

पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग, हैंडबॉल, घुड़सवारी सहित पारंपरिक परिधानों में फोटोग्राफी करने का रोमांच लिया। बारिश के दौरान यहां सन्नाटा पसर गया था। ठंड बढ़ने से पर्यटक यहां घूमने के लिए नहीं पहुंच रहे थे, लेकिन जैसे ही आसमान में धूप खिलना शुरू हुई तो फिर से पर्यटकों की बहार लौटने लगी है। स्थानीय निवासी रिंकू, मोनू, दीपू, सुरेंद्र, अजय कुमार, पवन और केवल ने बताया कि बर्फबारी होने पर पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें