फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी के माल पर पर्यटकों की दादागीरी

Sat, 25 Jun 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी के माल रोड पर शनिवार देर शाम पंजाब जिले के अमृतसर से घूमने आए पर्यटक माल रोड पर हुड़दंग मचा रहे थे। उन्हें ऐसा करने से रोकने पर उन्होंने माल रोड के एक व्यवसायी पर तलवार से हमला कर उसका हाथ काट दिया। पुलिस ने आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पर्यटकों के हमले से घायल नागेश महाजन सहकारी बैंक के चेयरमैन हर्ष महाजन का रिश्तेदार बताया जा रहा है। घटना के बाद पर्यटन नगरी में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि आए दिन पर्यटक हथियार लेकर यहां पहुंचते हैं। बाहर से आने वाले पर्यटकों की नाके पर चेकिंग की जानी चाहिए, ताकि वे यहां पर हथियार न ला सकें। एसएचओ डलहौजी सनी गुलेरिया ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों  में प्रभदीप सिंह, साहिब प्रीत सिंह, अजीत नगर अमृतसर, गुरमीत सिंह अजीतनगर अमृतसर कर्णवीर सिंह, चौक करोड़ी अमृतसर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें