फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर पर्यटन नगरी डलहौजी के होटल पैक

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सप्ताह के अंतिम दिनों में पर्यटन नगरी पूरी तरह से पैक हो जाती है। शुक्रवार को भी डलहौजी में तमाम होटल पैक हो गए। करीब दो सप्ताह से पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मैदानी इलाकों में पड़ रही भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं लेकिन, यहां पहुंचकर पर्यटक कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। बाजार में पर्यटकों की भीड़ कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन

गौर रहे कि कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष से मंदी की मार झेल रहे डलहौजी के पर्यटन व्यवसाय को अब पंख लगने लगे हैं। डलहौजी में ज्यादातर पर्यटक पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से पहुंच रहे हैं लेकिन, पंजाब से आने वाले पर्यटकों की संख्या ज्यादा है। सैलानियों की भीड़ देखकर पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। पर्यटन व्यवसायी अमन महिंद्रू का कहना है कि वीकेंड पर पर्यटकों की तादाद बढ़ रही है, उससे उनके कारोबार में बढ़ोतरी हो रही है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष करण मोंगा ने कहा कि कोरोना नियमों में मिली छूट के बाद अब डलहौजी के सभी होटल पैक होने से उन्हें राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें