फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर पुलिस ने जड़ी-बूटियों से लदा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट एनएच पर लाहड़ के पास पुलिस ने जड़ी-बूटियों से लदा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने सात क्विंटल नाग छतरी बरामद की है, जिसकी कीमत 15 लाख बताई जा रही है। ट्रक से बोरियों में भरी नाग छतरी के अलावा अन्य जड़ी-बूटियों की खेप बरामद हुई है। जड़ी-बूटियों की सप्लाई कहां से लाई गई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के जंगलों में कई प्रकार की जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं, जिनका इस्तेमाल दवाइयां बनाने में किया जाता है। इसलिए कई लोग जड़ी-बूटियों की तस्करी कर मोटी कमाई की होड़ में लगे रहते हैं। जबकि, इन जड़ी-बूटियों को लेकर वन विभाग परमिट भी जारी करता है। उसके आधार पर जड़ी-बूटियों को जिले के बाहर ले जाया जा सकता है। लेकिन, पुलिस की ओर से पकड़ी गई जड़ी बूटियों की खेप को लेकर किसी प्रकार का परमिट नहीं था। इसके चलते पुलिस ने जड़ी-बूटियों से भरी बोरियों को अपने कब्जे में ले लिया।
देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो पाया था। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने लाहड़ के पास जड़ी-बूटियों से भरे ट्रक को पकड़ा है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें